Hot News

Bihar Board 10th Result 2026: वेरिफिकेशन के लिए पहुंच रहे हैं छात्र, जल्द आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड की तैयारियां लास्ट स्टेज में है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड का रिजल्ट 30 या 31 मार्च को जारी हो सकता है.

टॉपर्स का हो रहा वेरिफिकेशन

रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड इस बार भी टॉपर्स वेरिफिकेशन कर रहा है. टॉप 20 छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसके लिए सभी संभावित टॉपर्स को बोर्ड ऑफिस बुलाया जाएगा, जहां उनका इंटरव्यू लिया जाएगा. बिहार बोर्ड किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए टॉपर्स वेरिफेकशन करता है.

15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं. अब सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं –

  • bseexam.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

कैसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026?

रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट

The post Bihar Board 10th Result 2026: वेरिफिकेशन के लिए पहुंच रहे हैं छात्र, जल्द आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top