Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) के ऑफिशियल एक्स हैंडल- @officialbseb पर रिजल्ट को लेकर जानकारी दी गई है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से मैट्रिक का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को 1 बजकर 15 मिनट पर जारी होने वाला है. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे.
Bihar Board 10th Result 2026 इन आसान स्टेप्स से करें चेक
- सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
- अब BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
Bihar Board 10th Result 2026 By Name: सीधे नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट?
बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कई तरीकों से चेक करने का ऑप्शन देता है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे नाम से भी चेक कर सकते हैं. तरीका जानने के लिए नीटे दिए लिंक पर क्लिक करें-
Bihar BSEB 10th Result 2026 by Name Check Here
Bihar Board 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं होती. ऐसे छात्रों को बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाता है, जिससे वे उसी साल अपनी परीक्षा पास कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026: इन वेबसाइट्स पर भी आएगी मार्कशीट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा bsebexam.com और secondary.biharboardonline.com पर भी रिजल्ट जारी होगा. हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com जैसे पोर्टल्स पर भी रिजल्ट जारी किया जाता है.
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Matric_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/VEt5apzW2b
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 29, 2026
थर्ड पार्टी वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com पर भी देखा जा सकता है. इस वेबसाइट पर छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, नाम, रोल नंबर, रोल कोड और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होती है.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन, पटना ऑफिस पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी
The post Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक appeared first on Naya Vichar.

