Hot News

Bihar Board 12वीं रिजल्ट जल्द, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इस साल के टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू हो गया है. पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अलग-अलग स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले साल के टॉपर्स कौन थे.

Bihar Board 12वीं में साल 2025 के टॉपर्स

पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर के साइंस स्ट्रीम में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक यानी 96.8 फीसदी हासिल करके टॉप किया था. वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 अंक (94.6 फीसदी) के साथ टॉप किया, जबकि कॉमर्स में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक यानी 95.1 फीसदी लाकर पहला स्थान हासिल किया.

स्ट्रीम टॉपर का नाम जिला अंक प्रतिशत
साइंस प्रिया जायसवाल पश्चिमी चंपारण 484 96.8%
आर्ट्स अंकिता कुमारी वैशाली 473 94.6%
आर्ट्स शाकिब साह बक्सर 473 94.6%
कॉमर्स रौशनी कुमारी वैशाली 475 95.1%

Bihar Board 12th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाता है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com जैसी आधिकारिक साइट पर ही रिजल्ट चेक करें.

यह भी पढ़े: Bihar Board इंटर का रिजल्ट जल्द, जानें टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है

The post Bihar Board 12वीं रिजल्ट जल्द, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top