Hot News

Bihar Board 12th Arts Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, निशु बनी टॉपर

Highlights

Bihar Board 12th Arts Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड में 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर रिजल्ट घोषित किया है. इस साल लाखों छात्रों ने बिहार बोर्ड में 12वीं आर्ट्स की परीक्षा दी थी. आर्ट्स संकाय में निशु कुमारी टॉपर बनी है. इसी के साथ 12वीं में कुल 85.19% कुल छात्र पास हुए हैं. 12वीं की परीक्षा में तीनों संकाय में कुल 26 टॉपर हैं जिसमें 19 लड़कियों ने बाजी मारी है.

Bihar Board 12th Arts Result 2026 OUT: निशु बनी आर्ट्स टॉपर

बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही आर्ट्स संकाय में निशु कुमारी ने बाजी मार दी है. निशु ने इंटरमीडिएट में 95.80% अंक प्राप्त किए हैं. उनहोने 500 अंक में से 479 अंक प्राप्त हुए हैं.

Bihar Board 12th Arts Result 2026 OUT: आर्ट्स के टॉपर्स की लिस्ट

रैंक विद्यार्थी का नाम लिंग जिला स्कूल/कॉलेज का नाम कुल अंक प्रतिशत
1 निशु कुमारी स्त्री गया यशवंत इंटर स्कूल खिजरसराय, गया 479 95.80%
2 सिद्धि शिखा स्त्री सीतामढ़ी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बैरगनिया 478 95.60%
2 चंद्रदीप कुमार पुरुष लखीसराय एम.पी.एस.+2 एच/एस सदैबीघा 478 95.60%
2 मो. लकी अंसारी पुरुष पूर्णिया राजकीय इंटर कॉलेज, जिला स्कूल, पूर्णिया 478 95.60%
3 नसरीन परवीन स्त्री पश्चिम चंपारण उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बोरवल 477 95.40%
3 साजिया अंसारी स्त्री नालंदा एच/एस कराइपरशुराय, नालंदा 477 95.40%
3 निसु कुमारी स्त्री दरभंगा +2 सेकेंडरी स्कूल बरुआरा, दरभंगा 477 95.40%
3 आदर्श पुरुष सहरसा श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, सिहौल 477 95.40%
4 अमृता कुमारी स्त्री सीवान गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय, सनी बसंतपुर 476 95.20%
4 स्वीटी कुमारी स्त्री दरभंगा राजकीयकृत रैयाम चीनी मिल +2 उच्च विद्यालय 476 95.20%
5 बीबी असरना स्त्री अररिया उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर, अररिया 475 95.00%
5 रौशनी कुमारी स्त्री सारण वी.एस. इंटर कॉलेज, छपरा 475 95.00%
5 मनीष कुमार पुरुष दरभंगा +2 एल.एम.एच.एस आनंदपुर, दरभंगा 475 95.00%

कैसे देखें 12वीं का रिजल्ट?

BSEB ने अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर 12वीं का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही अब सभी छात्र इसको देख सकते हैं. 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.interbiharboard.com या www.bsebexam.com पर जाएं.
  • बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड में दिए गए अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, और कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • अब View पर क्लिक करें, इसके बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना, कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • यहीं से आप इस रिजल्ट को सेव कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

12वीं का किस बेवसाइट पर दिखेगा रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा. कैंडिडेट्स यहां से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट results.biharboardonline.com एक्टिव कर दिया गया है. सभी छात्र रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी, यहां देखें

रिजल्ट से पहले जान लें 2025 के टॉपर्स, तीन स्टूडेंट्स ने मारी थी बाजी

The post Bihar Board 12th Arts Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, निशु बनी टॉपर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top