Hot News

Bihar Bus Service: बिहार के लिए चलेंगी 200 होली स्पेशल बसें, यूपी, बंगाल, दिल्ली समेत इन 10 राज्यों से आने वालों को राहत

Bihar Bus Service: होली के मौके पर दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वालों के लिए खुशसमाचारी है. 200 बसों को चलाने का फैसला लिया गया है. लगभग 10 राज्यों से बिहार के लिए 200 बसें चलेंगी. इसमें से 50 एसी बसें होंगी. होली से पहले परिवहन विभाग के इस फैसले से लोगों को खास सहूलियत मिल सकेगी. बसों के लिए टिकट बुकिंग लोग 6 फरवरी से ही कर सकेंगे.

कब से चलाई जायेंगी स्पेशल बसें?

जानकारी के मुताबिक, पीपीपी मोड में बसों को चलाने का फैसला लिया गया है. 23 फरवरी से 23 मार्च तक होली स्पेशल बसें चलेंगी. लोग इसके लिए ऑनलाइन ही टिकट बुक कर सकेंगे. जिन राज्यों से बसों को बिहार के लिए चलाया जाएगा, उनमें दिल्ली, यूपी, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और ओडिशा शामिल है.

इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

जिन जिलों में आने के लिए सुविधा मिल सकेगी, उनमें पटना, गया, सीवान, जहानाबाद, दरभंगा, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, कैमूर, भागलपुर, किशनगंज, नरकटियागंज, सासाराम समेत कई अन्य जिले भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, बसों का रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस के अलावा तमाम जांच के बाद ही चलाने का परमिशन दिया जाएगा.

स्पेशल बस चलने से मिलेगी सुविधा

पर्व-त्योहारों के वक्त बिहार लौटने वालों की काफी भीड़ उमड़ती है. कई बार ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाते हैं और टिकट मिलते भी हैं तो सफर के दौरान काफी परेशानी उन्हें झेलनी पड़ती है. लेकिन कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती है. ऐसे में इस बार होली से पहले ही स्पेशल बस चलाने का फैसला परिवहन विभाग ने लिया है. होली से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक बसों के चलने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी.

Also Read: Bihar Road Project: पटना में बनेगी फोरलेन सड़क, बांस घाट से जुड़ेगा जेपी गंगा पथ, जानिए कब तक होगा बनकर तैयार

The post Bihar Bus Service: बिहार के लिए चलेंगी 200 होली स्पेशल बसें, यूपी, बंगाल, दिल्ली समेत इन 10 राज्यों से आने वालों को राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top