Hot News

Bihar Chunav 2025 : ब्राह्मणों को देश से निकालने वाले विधायक को RJD ने पार्टी से निकाला, अन्य नेताओं पर भी गिरी गाज

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 10 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इनमें एक नाम रोहतास के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर का भी है. बुधवार देर शाम नोटिफिकेशन जारी करके पार्टी ने बताया कि महागठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने के आरोप में इन नेताओं को राजद से 6 साल के लिए बाहर निकाला जा रहा है. 

इन नेताओं को पार्टी ने निकाला 

पार्टी ने जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है उनमें फतेह बहादुर सिंह, विधायक, डेहरी, सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, नालंदा, मो0 सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां बिहार शरीफ, मो0 गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक, कांटी, मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक, गोपालगंज, अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, पूर्णियां, विरेन्द्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य सिंहेश्वर, ई0 प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य, मधेपुरा, जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, स्त्री प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य भोजपुर और राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य, भोजपुर का नाम शामिल है. 

क्या है आरोप

राजद की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है, “बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवारों के विरूद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियां करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अधिकृत सूचना के आधार पर पार्टी के निम्नलिखित नेताओं/कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.” 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

अब तक  38 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला 

यह कोई पहली बार नहीं है जब आरजेडी ने बागियों पर इतनी बड़ी कार्रवाई की है. कुछ ही दिन पहले पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों और स्त्री मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल समेत 27 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था. आज की कार्रवाई को मिलाकर अब तक कुल 38 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है. ये सभी नेता या तो पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे या फिर विरोधी खेमे का समर्थन कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : Bihar Chunav 2025 : वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, विधायक ने RJD समर्थकों पर लगाया आरोप

The post Bihar Chunav 2025 : ब्राह्मणों को देश से निकालने वाले विधायक को RJD ने पार्टी से निकाला, अन्य नेताओं पर भी गिरी गाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top