Hot News

Bihar Cricket Stadium: पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, टेंडर को लेकर आई बड़ी खबर

Bihar Cricket Stadium: बिहार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जल्द ही शामिल होने वाली है. बिहार में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडयम बनने वाला है, जिसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह क्रिकेट स्टेडियम बेहद ही शानदार होगा और तमाम तरह के सुविधाओं से लैस होगा. बता दें कि, इस स्टेडियम का निर्माण कहीं और नहीं बल्कि राजधानी पटना में किया जाएगा. जी हां, मोइनुल-हक स्टेडियम का नवनिर्माण किया जाएगा. नवनिर्माण के बाद यह स्टेडियम गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम माना जाएगा.

3 सालों में पूरा करने का लक्ष्य

समाचार की माने तो, मोइनुल-हक स्टेडियम का निर्माण कार्य अगस्त 2025 में ही शुरू कर दिया जाएगा. टेंडर को लेकर समाचार सामने आई है कि, टेंडरिंग की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस स्टेडियम का निर्माण 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस शानदार स्टेडियम की क्षमता 40 हजार होगी, जिसमें आईसीसी और बीसीसीआई के सभी मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम परिसर को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा. यानी कि, यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स का मैदान नहीं बल्कि साथ ही साथ एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर लोगों के बीच उभरेगा.

इन सुविधाओं से होगा लैस…

मोइनुल-हक स्टेडियम के सुविधाओं की बात करें तो, परिसर में दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान तैयार होंगे. जिनमें खिलाड़ियों के लिए जिम, ड्रेसिंग रूम, स्पा, प्रैक्टिस नेट, वीडियो विश्लेषण सुविधा, हॉस्टल, इनडोर प्रैक्टिस एरिया, सेमिनार हॉल और फाइव स्टार होटल भी होगा. इतना ही नहीं, बैडमिंटन के साथ वॉलीबॉल कोर्ट, क्लब हाउस के जैसे अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी. समाचार की माने तो, स्टेडियम के पूरी तरह बन जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट भी यहां आयोजित किए जाएंगे. इसके रखरखाव पर हर साल लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई गई है.

Also Read: खगड़िया-पूर्णिया के बीच फोरलेन होगी सड़क, भागलपुर-सहरसा समेत इन आठ जिलों को होगा बड़ा फायदा…

The post Bihar Cricket Stadium: पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, टेंडर को लेकर आई बड़ी समाचार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top