Bihar Crime: गया सांसद और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतका सुषमा देवी की हत्या का आरोप उनके पति रमेश पर लगा है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
विकास मित्र के पद पर काम करती थी सुषमा
पुलिस ने बताया के यह घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है. सुषमा देवी विकास मित्र के पद पर अतरी ब्लॉक में कार्यरत थी. सुषमा का पति रमेश पटना में ट्रक ड्राइवर था. शुरूआती जांच से मिली जानकरी के मुताबिक हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई. रमेश ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और हथियार फेंककर भाग गया. इस घटना के बाद से गांव में इलाके में कोहराम मच गया.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
14 साल पहले अंतरजातीय शादी
सुषमा और रमेश ने 14 साल पहले अंतरजातीय शादी की थी. रमेश ने जब सुषमा को गोली मारी उस वक्त उसकी बहन और शिशु घर पर दूसरे कमरे में थे. गोली चलने की आवाज सुनते ही सुषमा की बहन और शिशु कमरे में गए तो देखा कि सुषमा कमरे में गिरी हुई है. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट
The post Bihar Crime: जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या, बंद कमरे में इसने मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

