Hot News

Bihar Crime: तीन बेटियों संग पिता की आत्महत्या के पीछे क्या है सच? मुजफ्फरपुर केस में अब CID करेगी पड़ताल

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया में अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच अब CID ने अपने हाथ में ले ली है. मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के निर्देश पर सीआईडी की एक विशेष टीम को मुजफ्फरपुर भेजा गया, जिसने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है.

CID को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

सीआईडी की टीम को घटनास्थल के साथ-साथ उसके आसपास की परिस्थितियों, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं की भी बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह टीम डीएसपी लेवल के अधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही है. डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि पीड़ित परिवार को केंद्र और राज्य प्रशासन की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ मिला था या नहीं. साथ ही, यह भी जांच का अहम बिंदु होगा कि परिवार किसी तरह के कर्ज, दबाव या अवैध वसूली का शिकार तो नहीं था.

पुलिस भी करेगी CID की मदद

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को सीआईडी जांच में हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक तत्वों की भूमिका पाई जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी पर भी प्रशासन का एक्शन

राज्य प्रशासन ने गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत भी दिए हैं. गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही सार्वजनिक मंच से यह घोषणा कर चुके हैं कि बिहार से गुंडा बैंक का पूरी तरह खात्मा प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है. हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे को दोहराया था.

प्रशासन का मानना है कि गुंडा बैंक और अवैध वसूली जैसी गतिविधियां आम लोगों, खासकर कमजोर वर्गों को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ देती हैं. ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. नवलपुर मिश्रौलिया की घटना के बाद इस मुद्दे पर प्रशासन और पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है.

Also Read: ‘लापता की तलाश! नाम- तेजस्वी यादव, पहचान- 9वीं फेल…’, बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

The post Bihar Crime: तीन बेटियों संग पिता की आत्महत्या के पीछे क्या है सच? मुजफ्फरपुर केस में अब CID करेगी पड़ताल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top