Hot News

Bihar Crime: नालंदा में जमीन कारोबारी की हत्या, सरेराह 4 गोलियां मारी

Bihar Crime: नालंदा. बिहार के नालंदा जिले के पनहेस्सा गांव के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइक पर सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया. उन्हें चार गोलियां मारी गयीं. इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी 42 वर्षीय रजी अहमद उर्फ नन्हू के रूप में की गयी है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. ग्रामीण जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार मेंरंजिश की आशंका जता रहे हैं.

सड़क पर टहल रहे थे रजी अहमद

ग्रामीण इमरान ने बताया कि शाम को गांव के ही सोनू के साथ वे बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के किनारे टहल रहे थे. तभी मस्जिद के पास दो बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. गोली उनके दोनों हाथों और कमर के पास लगी. बदमाशों ने सोनू को कुछ नहीं किया. आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले एक बाइक पर सवार बदमाश बिहारशरीफ तो दूसरी बाइक पर सवार बदमाश राजगीर की तरफ भाग गये.

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. उन्होंने बताया कि चार गोलियां मारी गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

The post Bihar Crime: नालंदा में जमीन कारोबारी की हत्या, सरेराह 4 गोलियां मारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top