Hot News

Bihar Crime: युवती से मिलने के बाद जलेबी विक्रेता ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Bihar Crime: भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में जलेबी बेचने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार रात की है. स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही पूलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान का रहने वाला था मृतक 

घटना ललमटिया चौक के समीप स्थित एक निजी लॉज की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजस्थान का निवासी था और उसकी उम्र करीब 25 साल थी. भागलपुर में जलेबी बेचकर वह अपनी आजीविका चला रहा था और मृतक युवक पिछले कुछ समय से इसी लॉज में रह रहा था.

आत्महत्या से पहले मिलने आई थी युवती

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या से पहले एक युवती मृतक से मिलने उसके कमरे में आई थी. कहा जा रहा है कि वह युवती पिछले तीन दिनों में चार बार उससे मिलने लॉज में आ चुकी थी. हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. 

बिहार की ताजा समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाहकुंड की रहने वाली है युवती 

लॉज मालिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह युवती शाहकुंड की रहने वाली है. मामले की जांच में जुटी पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका जता रही है, हालांकि मामले में पुलिस के हाथों अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं. मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है.(यह समाचार इंटर्न रानी ठाकुर ने लिखी है)

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, प्रशासन से पूछा अब तक क्या किया?

The post Bihar Crime: युवती से मिलने के बाद जलेबी विक्रेता ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top