Bihar Election 2025: बिहार की नेतृत्व में मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी न्याय यात्रा के तहत सीमांचल के विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने उन पर बड़ा हमला बोला है.
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश में गजवा-ए-हिंद जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मौलवी जहां-जहां अपनी संख्या अधिक देखते हैं, वहां सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं.
पटना :” यह कुछ ओलवी मौलवी शुरू से हिंदुस्तान में गजवा ए हिंद करने की कोशिश में लगे हैं।” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तौकी रजा और असदुद्दीन ओवैसी को लिया आड़े हाथ। @girirajsinghbjp #बीजेपी #BJP #BJP4Bihar @asadowaisi #BiharElections2025 pic.twitter.com/vSP8qByCdx
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) September 28, 2025
गिरिराज सिंह बोले- मरना भी जानता हूं और मारना भी
गिरिराज ने कहा, “गलती हमारे पूर्वजों से हुई, 1947 यानि पाकिस्तान बनने के समय मुसलमानों को वहां भेज देना चाहिए था और हिंदुओं को यहां लाना चाहिए था. आज कुछ लोग गलतफहमी में मरने और मारने की बातें कर रहे हैं.”
पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चेताया! मरना भी जानता हूं मारना भी जानता हूं… किसे डराने की कोशिश कर रहे? पटना एयरपोर्ट पर गरजे गिरिराज।@girirajsinghbjp @BJP4Bihar #prabhatkhabar @RJDforIndia #BiharElections2025 #biharpolitics #LatestNews pic.twitter.com/VBpmJQFhje
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) September 28, 2025
Also Read: Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया कब होगा सीट बंटवारे का ऐलान, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य
The post Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर हमला, बोले- कुछ मौलवी हिंदुस्तान में गजवा-ए-हिंद करने की कोशिश में लगे हैं appeared first on Naya Vichar.
