Hot News

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं लड़ेंगे प्रशांत किशोर, इस नेता के भरोसे दिलायेंगे “अमेठी” जैसी हार

Bihar Election 2025: पटना. जन सुराज के संयोजब प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे. जनसुराज पार्टी ने राघोपुर सीट से चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. राघोपुर में तेजस्वी यादव को हराने के लिए प्रशांत किशोर ने वहां से चंचल सिंह को मैदान में उतारा है. पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि प्रशांत किशोर खुद तेजस्वी यादव के खिलाफ मैदान में उतरेंगे.

‘अमेठी जैसी हार’ की कही थी बात

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया था कि वह राष्ट्रीय जनता दल के नेता को उनके ही क्षेत्र में ‘अमेठी जैसी हार’ देंगे. अब पार्टी ने चंचल सिंह को टिकट देकर साफ कर दिया है कि वहां से प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके साथ ही अब इन सब बातों पर विराम लग गया है.

d87e150c 5675 44fb b7d8 b2a995ac6876 1
Bihar election 2025: तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं लड़ेंगे प्रशांत किशोर, इस नेता के भरोसे दिलायेंगे “अमेठी” जैसी हार 3

जनसुराज ने अब तक 116 उम्मीदवार घोषित किये

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चंचन सिंह को सिंबल दिया. तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर विधानसभा सीट से नॉमिनेशन करेंगे. वो तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जनसुराज ने अब तक 116 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं. राघोपुर समेत कई ऐसी सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं जहां से प्रशांत किशोर के लड़ने की संभावना जतायी जा रही थी. ऐसे में अब प्रशांत किशोर के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना ना के बराबर है. वैसे पार्टी की ओर से अभी पूरी लिस्ट जारी नहीं हुई है.

Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में

The post Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं लड़ेंगे प्रशांत किशोर, इस नेता के भरोसे दिलायेंगे “अमेठी” जैसी हार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top