Hot News

Bihar Election 2025: दानापुर में नामांकन से पहले गायब हुए जन सुराज उम्मीदवार, छानबीन में जुटी पुलिस

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन दानापुर सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश कुमार के लापता होने से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया. अखिलेश कुमार, जो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और युवा वैश्य नेता रह चुके हैं, शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे कुछ सहयोगियों के साथ राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने गए थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका.

घंटों इंतज़ार के बाद समर्थक हुए बेचैन

दानापुर के तकियापर इलाके के एक कम्युनिटी हॉल में उनके सैकड़ों समर्थक पहले से जमा थे. दोपहर के करीब डेढ़ बजे तक जब अखिलेश वहां नहीं पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ने लगी. मोबाइल फोन भी बंद आने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

जन सुराज टीम ने जताई अपहरण की आशंका

इसी बीच जन सुराज पार्टी की स्थानीय टीम ने एक व्हाट्सएप संदेश जारी किया. उसमें लिखा गया कि दानापुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश कुमार अचानक गायब हो गए हैं. संदेश में उनके अपहरण की आशंका भी जताई गई. बताया गया कि वे पूजा-अर्चना करने के बाद सीधे नामांकन स्थल जाने वाले थे, लेकिन मंदिर से निकलने के बाद उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया.

सियासी हलकों में चर्चा तेज, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना ने चुनावी माहौल में सनसनी फैला दी है. स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई है और पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है. वहीं, जन सुराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश की सुरक्षित वापसी की मांग करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है.

Also Read: RJD ने जारी की अपने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, रोहिणी और हिना शहाब ‘इन’; तेज प्रताप ‘आउट’

The post Bihar Election 2025: दानापुर में नामांकन से पहले गायब हुए जन सुराज उम्मीदवार, छानबीन में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top