Hot News

Bihar Election 2025: बेगूसराय में आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bihar Election 2025: बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन कर रहे लोगों पर प्रशासन का लाठीचार्ज किया गया. बताया जा रहा है कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में नामांकन को लेकर तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय में एनडीए व महागठबंधन प्रत्याशी एक साथ पहुंच गये.

तनावपूर्ण बना माहौल

इस वजह से वहां भारी भीड़ जुट गई. भीड़ जुटते ही दोनों ही गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई. इसके बाद देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

कांग्रेस व एनडीए समर्थकों का हंगामा

आज (गुरुवार) बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गरीबदास नामांकन करने तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचे. इसी दौरान एनडीए प्रत्याशी सुरेन्द्र महता भी वहां पहुंच गए. इसके बाद ही दोनों ओर से समर्थकों की बीच नारेबाजी शुरू हो गई.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

तेज हुई नारेबाजी

देखते ही देखते स्थिति ने गंभीर रूप धारण कर लिया. इस दौरान शिवप्रकाश के समर्थकों की नारेबाजी तेज होती गई. जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. जिसके बाद पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय के गेट पर लाठी चार्ज शुरू कर दिया. स्थिति सामान्य करने के लिए पुलिस ने भीड़ को मौके से खदेड़ा.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव को लेकर नित्यानंद राय का दावा, कहा- राघोपुर में तेजस्वी को हराएगा मेरा पहलवान

The post Bihar Election 2025: बेगूसराय में आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top