Hot News

Bihar Election 2025: राजनाथ सिंह छपरा तो अमित शाह अलीनगर में करेंगे रैली, 3 राज्यों के CM भी आज संभालेंगे मोर्चा

Bihar Election 2025: पटना. छठ पर्व के समापन के साथ बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाने लगा है. पहले चरण के मतदान से पहले आज से प्रचार अभियान में सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतर रहे हैं. छठ पर्व की समाप्ति के साथ ही बिहार में नेतृत्व की रफ्तार अब अपने चरम पर पहुंचने वाली है. आज से पहले चरण के चुनाव प्रचार में तेजी आने की पूरी संभावना है. एक तरफ राजनाथ सिंह और अमित शाह बिहार में रैली करेंगे, तो वही दूसरी ओर तेजस्वी यादव के साथ आज राहुल गांधी भी मंच पर दिखेंगे. भाजपा की ओर से तीन राज्यों के सीएम भी बिहार के विभिन्न विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित करेंगे.

शाह अलीनगर तो राजनाथ हायाघाट में

बुधवार को भाजपा के दो बड़े दिग्गज बिहार में चुनावी रैली करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो-दो चुनावी सभा करेंगे. अमित शाह दरभंगा के अलीनगर और समस्तीपुर के रोसड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. शाह की तीसरी रैली बेगूसराय में होगी. गृहमंत्री अमित शाह रात्रि विश्राम पटना में ही करेंगे. बुधवार की शाम रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हो सकती है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहली सभा दरभंगा के हायाघाट, दूसरी पटना के बाढ़ और तीसरी छपरा में होगी. तीनों सीटों पर राजपूत मतदाताओं की संख्या काफी है.

तेजस्वी के साथ राहुल भी उतरेंगे मैदान में

महागठबंधन की तरफ से मंगलवार को घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद अब विपक्ष का फोकस जनता के बीच अपने वादों को लेकर जाने पर है. तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं की सभाओं का शेड्यूल तैयार है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं. वो दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के कई और नेता आज से बिहार दौरे पर है. प्रियंका गांधी की रैली भी बिहार में होनेवाली है. वहीं, एनडीए की ओर से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी के स्टार प्रचारकों की रैलियों की बाढ़ आने वाली है. एनडीए की ओर से करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के भी बिहार में रैली होने जा रही है.

सीएम योगी आज बिहार में करेंगे तीन जनसभाएं

दीपावली और छठ पूजा के बाद यूपी, मध्य प्रदेश और दिल्ली के सीएम आज बिहार दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार चुनाव प्रचार में ताकत झोकेंगे. वे सिवान के रघुनाथपुर, भोजपुर के शाहपुर और बक्सर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे. पहली सभा 11:15 बजे, दूसरी 12:45 बजे और तीसरी 2:15 बजे होगी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भागलपुर के नाथनगर में लोजपा के लिए वोट मांगेंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार भाजपा में नयी पीढ़ी की नेतृत्व, 16 पुराने विधायक हुए बेटिकट

Also Read: Bihar News: बिहार चुनाव में सितारों की जमघट, पवन सिंह, मैथिली ठाकुर खुद तो खेसारी अपनी पत्नी को उतारेंगे मैदान में

The post Bihar Election 2025: राजनाथ सिंह छपरा तो अमित शाह अलीनगर में करेंगे रैली, 3 राज्यों के CM भी आज संभालेंगे मोर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top