Hot News

Bihar Elections 2025: खुली जीप में हजारों गाड़ियों के साथ नामांकन करने पहुंचे अंनत सिंह, JDU के टिकट पर भरा पर्चा

Bihar Elections 2025: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के लिए निकले से पहले उन्होंने खुली जीप में एक रोड शो किया इस दौरान उनके साथ हजारों गाड़ियों का काफिला चलता रहा. नामांकन में शामिल होने के लिए जाने से पहले उनके रैली में आए हजारों लोगों के खाने पीने का  व्यवस्था अनंत सिंह ने किया था. 

बाढ़ में JDU के टिकट पर भरा पर्चा 

अपने समर्थकों में छोटे प्रशासन के नाम से फेमस अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर अपना पर्चा भरा. इससे पहले 2020 में उन्होंने इस सीट से नीर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज किया था. हालांकि 2022 में एके 47 केस में सजा का एलान होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत हासिल किया था. लेकिन 2024 में जब नीतीश कुमार NDA के साथ आए तो सिंह परिवार भी NDA में आ गया और अब अनंत सिंह एक बार फिर से JDU के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मोकामा में पहले चरण में है मतदान

मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि पहले चरण की वोटिंग के लिए 10 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. जबकि नामांकन पत्रों जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 हैं.

इसे भी पढ़ें: BJP Candidates First List: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट

The post Bihar Elections 2025: खुली जीप में हजारों गाड़ियों के साथ नामांकन करने पहुंचे अंनत सिंह, JDU के टिकट पर भरा पर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top