Hot News

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, यहां देखें काउंसलिंग पर लेटेस्ट अपडेट

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी समाचार है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने ITICAT 2025 का रैंक कार्ड जारी कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

ADV_ITICAT25_07Download

कब हुई थी परीक्षा?

आईटीआई प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2025) का आयोजन 15 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और अब उसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है. बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के लिए रैंक कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है.

कैसे करें रैंक कार्ड डाउनलोड?

  • BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Rank Card of ITICAT-2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां तीन विकल्प मिलेंगे—
    • Open/District wise Rank Card
    • Open Merit Rank Card (रोल नंबर द्वारा)
    • District Open Merit Rank (जिला और रैंक के अनुसार)
  • अपनी डिटेल्स भरें और रैंक कार्ड डाउनलोड करें.
  • रैंक कार्ड की कोई हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए उसे सेव कर लें और जरूरत हो तो प्रिंट भी निकाल लें.

काउंसलिंग पर क्या है अपडेट?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रैंक कार्ड जारी करने के बाद अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का होगा. काउंसलिंग की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक

यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा

The post Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, यहां देखें काउंसलिंग पर लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top