Hot News

Bihar Ka Mausam: बिहार में फिर ठंड से बढ़ सकती है कनकनी, अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड से लोगों को अभी थोड़ी राहत मिल रही है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को काफी ज्यादा ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से आराम मिल रहा. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई है. बिहार में फिर से कनकनी वाली ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, अगले सात दिन तक सामान्य सर्दी पड़ते रहने की संभावना है. दो दिन बाद से अधिकतम तापमान में कुछ और इजाफा होने के आसार हैं. लेकिन अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के हिमालय की तलहटी और सीमांचल वाले छह से सात जिलों के कुछ जगहों पर घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जगहों पर सुबह के समय सामान्य कोहरे की संभावना है.

बिहार में इस दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि 17 जनवरी तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बिहार में आ सकता है. इसके प्रभाव से राज्य में 20 और 21 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. इस बारिश से ही ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं. फिलहाल, उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से रात के समय तापमान में गिरावट हो जा रही है.

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया है. पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान 05.9-12.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 400 मीटर मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में दर्ज की गई है. जहां तक अधिकतम तापमान का सवाल है, तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. राज्य में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास चल रहा है.

Also Read: Bihar Politics: JDU में RCP सिंह की वापसी कंफर्म? ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर ने चढ़ाया सियासी पारा

The post Bihar Ka Mausam: बिहार में फिर ठंड से बढ़ सकती है कनकनी, अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top