Hot News

Bihar Ka Mausam: बिहार में 2 से 6 अक्टूबर के बीच होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से अगले महीने के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, 2 से 6 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. दरअसल, निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से आर्द्रता में बढ़ोतरी और मानसून की सक्रियता बनी रहने की चेतावनी जारी की गई.

इन इलाकों में हो सकती है बाढ़ जैसी स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और एक-दो जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही उत्तर बिहार के नदियों वाले इलाकों में बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से निचले स्थानों में जलभराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थिति बन जाने की संभावना है.

लोगों को दी गई सलाह

ऐसे मौसम को लेकर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने, खुले बिजली के तारों से दूर रहने, ठनका के दौरान खेतों में या फिर बाहर नहीं रहने और पूरी तरह से सावधानी बरतने की अपील की गई है. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई.

दशहरा के वक्त थमी रह सकती है बारिश

आईएमडी की माने तो, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर तक बारिश लगभग थमी रहेगी. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ सीमावर्ती इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. धूप और नमी मिलकर लोगों को पसीने से बेहाल कर सकती है.

उमस वाली गर्मी से लोग परेशान

इसके अलावा राज्य में फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती उमस है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले दो दिनों तक “असुविधा का स्तर” बहुत अधिक रहने वाला है. हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, लेकिन यह राहत देने के बजाय उमस को और अधिक चुभन भरा बना देगी. पटना और आसपास के जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

Also Read: Gold Silver Rate Today: बिहार में नवरात्र के बीच सोने-चांदी के रेट ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज ज्वेलरी बाजार में कीमत

The post Bihar Ka Mausam: बिहार में 2 से 6 अक्टूबर के बीच होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top