Hot News

Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में घने कोहरे की चादर, भागलपुर में पारा 8 डिग्री गिरा, तापमान और गिरेगा, येलो अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम एक बार फिर लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगा है. IMD ने राज्य के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर के आसपास पहुंच गई है, सुबह और देर रात घनी धुंध छाए रहने की संभावना है, वहीं ठंड की कनकनी भी ज्यादा महसूस की जा रही है.

उत्तर बिहार में जबरदस्त कोहरा छाएगा और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी. हालांकि, 6 फरवरी के बाद फिर राहत मिलने की उम्मीद है.

लगातार दो दिन से क्यों बन रहा है घना कोहरा

IMD के अनुसार, पिछले दो दिनों से बिहार के कई जिलों में घना कोहरा बनने की मुख्य वजह वातावरण में नमी का बढ़ना और हवाओं की रफ्तार का बेहद कम हो जाना है. उत्तर हिंदुस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर है, जिससे मौसम स्थिर बना हुआ है. रात के समय हवा शांत रहने के कारण नमी जमीन के पास ही जमा हो रही है और सुबह के वक्त कोहरा ज्यादा देर तक छाया रह रहा है.

न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट न होने के बावजूद साफ आसमान और शांत मौसम की स्थिति कोहरे को और मजबूत बना रही है.

कैमूर में महसूस हुई गर्मी

मंगलवार को दिनभर तेज धूप निकलने से मौसम गर्म रहा. कैमूर में तो लोगों से स्वेटर टोपी बक्शे में रख दिया है. रात में गर्मी महसूस होने लगी है. दिन का तापमान सबसे ज्यादा 29 डिग्री दर्ज हुआ. रात का तापमान भी 15.6 डिग्री दर्ज हुआ.

पिछले कई दिनों से मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान पूरे बिहार में सबसे कम था लेकिन मंगलवार को अचानक तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. राज्य का सबसे कम अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री छपरा में दर्ज हुआ.

24 घंटे में मौसम बदलेगा या नहीं

IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रह सकता है. अगर हवा की गति बढ़ती है या बादल छाते हैं, तो कोहरे में कमी आ सकती है.

पटना समेत 20 जिलों में घने कोहरे का असर

राजधानी पटना सहित पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा और बेगूसराय जैसे जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पटना में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पटना के लिए कोई अलग अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनमें से एक के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो चुकी है और दूसरा 5 फरवरी की रात पहुंचेगा. इसी वजह से बिहार में ठंड और कोहरे का असर फिलहाल बना रह सकता है, हालांकि 10 फरवरी के बाद राहत मिलने के संकेत हैं.

Also Read: Bihar Budget 2026: नया विचार ज्योतिषीय महा-विश्लेषण की जीत, सटीक बैठी ग्रहों की चाल, बिहार बजट में दिखी ‘राहु-बुध’ की क्रांति

The post Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में घने कोहरे की चादर, भागलपुर में पारा 8 डिग्री गिरा, तापमान और गिरेगा, येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top