Hot News

Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी झमाझम बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: जनवरी के आखिरी दिनों में बिहार का मौसम एक बार फिर लोगों को चौंकाने वाला है. IMD ने 28 जनवरी को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 29 से 31 जनवरी के बीच घने कोहरे का दौर लौटने की संभावना जताई गई है.

सुबह और देर रात विजिबिलिटी में भारी गिरावट हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD 28 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सारण के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिमी बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना है.

कुछ जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कोहरे की वापसी, फिर बढ़ेगी परेशानी

29 जनवरी से बिहार में घना कोहरा फिर से असर दिखाने लगेगा. खासतौर पर उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है. पहले ही गया में न्यूनतम विजिबिलिटी 300 मीटर दर्ज की जा चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. 30 जनवरी को उत्तर बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में बदलाव से बढ़ेगी ठंड की चुभन

IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है. इसका मतलब यह है कि दिन अपेक्षाकृत ठंडे होंगे और रातें हल्की नरम, लेकिन कोहरे और नमी की वजह से ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा.

पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम का असर

मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम का प्रभाव बताया जा रहा है. इसी कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कहीं हल्की बारिश और कहीं घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और कोहरे के दौरान यात्रा से बचें, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर न रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

Also Read: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार की बाधाएं खत्म, प्रशासन देगी 12 एकड़ जमीन, जानें लेटेस्ट अपडेट

The post Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी झमाझम बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top