Hot News

Bihar Ka Mausam: 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, फिर से पड़ेगी हांड कंपकंपाने वाली ठंड?

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद ठंड का असर फिर तेज हो गया है. IMD ने आज राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी की संभावना जताई गई है.भागलपुर का सबौर इलाका 7.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया है, जिससे साफ है कि ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है.

5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

IMD के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और छपरा जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है. दिन में मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा, लेकिन शाम होते ही कनकनी बढ़ेगी और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा.

राज्य में आज अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में तापमान 6 डिग्री तक भी जा सकता है.

भागलपुर सबसे ठंडा, गयाजी में घना कोहरा

बीते 24 घंटे में भागलपुर का सबौर 7.4 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, गयाजी में न्यूनतम विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई. बगहा में तेज बारिश और बक्सर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि औरंगाबाद, बेतिया और सुपौल समेत कई जिलों में कोहरा और बादल छाए रहे.

बारिश और ठंड की वजह क्या है

IMD के मुताबिक उत्तर हिंदुस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बिहार के मौसम को प्रभावित कर रही है. साथ ही साथ पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है. यही कारण है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है.

पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं हल्की बारिश तो कहीं घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है. 30 जनवरी को भी कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

पटना का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी पटना में बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे. दिन में मौसम सुहावना और सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी. अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है. हालांकि, बहुत कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्की से मध्यम ठंड कुछ दिनों तक बनी रह सकती है.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार में बढ़ी ठंड, गोपालगंज-सीवान समेत इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

The post Bihar Ka Mausam: 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, फिर से पड़ेगी हांड कंपकंपाने वाली ठंड? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top