Hot News

Bihar Liquor Ban: पंजाब से हाई स्पीड में आ रही थी ट्रक, पुलिस ने रोक कर कंटेनर देखा तो रह गई दंग, जानिए मामला…

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून की एक बार फिर से पोल खुल गई है. समाचार मोतीहारी से है जहां, सुगौली पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर पंजाब से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे थे. बड़ी बात ये रही कि, शराब को भूसे के नीचे छिपाकर एक ट्रक कंटेनर में लाया जा रहा था. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये की शराब जब्त की गई है. पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

भूसे के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब

यह कार्रवाई छगराहा स्कूल के पास की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी गहराई से तलाशी ली. शुरुआत में कंटेनर में ऊपर-ऊपर केवल भूसा दिखा, लेकिन जब भूसे को हटाया गया, तो उसके नीचे सैकड़ों कार्टन अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे गए थे.

पंजाब से लाया गया था ट्रक

इधर, जांच में पता चला कि, यह ट्रक पंजाब से बिहार शराब सप्लाई करने के मकसद से लाया गया था. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

बता दें कि, यह पूरी कार्रवाई सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. उन्होंने बताया कि, शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों ने की प्रशंसा

इधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने सुगौली पुलिस की तारीफ की है और थानाध्यक्ष समेत पूरी टीम को बधाई दी है.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Vaishali DM: जब डीएम साहिबा बन गईं सिंगर, अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया, वीडियो चर्चा में

The post Bihar Liquor Ban: पंजाब से हाई स्पीड में आ रही थी ट्रक, पुलिस ने रोक कर कंटेनर देखा तो रह गई दंग, जानिए मामला… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top