Hot News

बिहार में हाड़ कपा देने वाली ठंड, समस्तीपुर सबसे ठंडा, जानिए ठंड से कब मिलेगी राहत

नया विचार पटना– बिहार में आज से पुरवा हवा चलेगी। जिस कारण लोगों को कनकनी से राहत मिलेगी। वहीं हवा का रुख बदलने के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात का पारा) में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जबकि शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण-पूर्व भाग के 24 जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यमस्तर का कोहरा छाया रहेगा। जिस कारण क्षैतिज दृश्यता 1000 से 200 मीटर के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं गुरुवार को सूबे के न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई और पछुआ हवा 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिस कारण लोगों को हाड़ कपकपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा और सबसे गर्म शहर 21 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया व किशनगंज रहा।

पटना सहित प्रदेश का अधिकतम पारा चढ़ा, न्यूनतम गिरा : पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इस दौ गया के अधिकतम तापमान में गिरावट और दरभंगा व बेगूसराय के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में हल्की धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई इसके बावजूद लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। पटना के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 18.7 09.5

गया 19.5 06.7

मुजफ्फरपुर 19.0 10.2

पूर्णिया 21.0 08.7

भागलपुर 19.5 08.2

दरभंगा 19.4 13.2

बाल्मीकि नगर 20.2 11.6

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top