Hot News

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की आयी पक्की तारीख, आंधी-तूफान और भारी बारिश की मिली चेतावनी

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की एंट्री अब बस होने ही वाली है. मानसून पिछले दो सप्ताह से बिहार-बंगाल बॉर्डर इलाके में ठहरा है. सीमांचल के रास्ते मानसून की बिहार में एंट्री होती है. इसके लिए जो अनुकूल मौसमी दशाएं होनी चाहिए, वो अब बनने लगी है. सीमांचल इलाके का मौसम भी सुहाना होने लगा है. बिहार के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश भी शुरू है.

बिहार में मानसून की एंट्री कब?

बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के आने का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक बिहार में मानसून दस्तक दे देगा, ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है. अगले 48 घंटे के अंदर ही बिहार में मानसून की बारिश होने की पूरी संभावना है. आइएमडी पटना के अनुसार, बिहार में मानसून के प्रवेश के लिए मौसमी दशाएं अभी पूरी तरह अनुकूल बन रही है.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर शुरू, 12 लोगों की मौत! मानसून लेने वाला है एंट्री

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में नमी युक्त पुरवैया लगातार शक्तिशाली होती जा रही है. 17 जून को बिहार के कई हिस्सों में वज्रपात और मेघगर्जन की आशंका है. लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. बात दें कि सोमवार को एक दर्जन लोगों की मौत वज्रपात से हुई है. बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से लोग हादसे का शिकार बने हैं. बिहार में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से अब हवा चलने की संभावना है. लोगों को सतर्क किया गया है.

The post Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की आयी पक्की तारीख, आंधी-तूफान और भारी बारिश की मिली चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top