Hot News

Bihar New Four Lane: बिहार से झारखंड जाना होगा बेहद आसान, नई फोर लेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Bihar New Four Lane: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन, इससे पहले यहां के लोगों को कई सौगातें दी जा रही है. कई जिलों में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इस बीच अब बिहार और झारखंड के बीच की दूरी कम होने वाली है. दरअसल, नई फोर लेन सड़क का निर्माण होने वाला है, जिसकी लगात करीब 1006 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बता दें कि, भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के एकचारी से झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा तक फोरलेन सड़क बनेगी. सड़क निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसे लेकर सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है.

इतने साल में पूरा होगा निर्माण कार्य…

समाचार की माने तो, कहलगांव अंचल में चार तो वहीं सन्हौला अंचल में 17 मौजा में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. एकचारी से महगामा तक 27.25 किलोमीटर फोरलेन सड़क होगी. जिसमें से 14.30 किलोमीटर ग्रीनफील्ड सड़क भागलपुर जिले में होगी. इधर, इस फोर लेन सड़क के निर्माण के बाद खास कर कहलगांव, पीरपैंती और सबौर के लोगों को सहूलियत मिलेगी. यहां के लोगों गोड्डा, देवघर और दुमका जाना बेहद आसान हो जाएगा. कहा जा रहा है कि, इस नई फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य ढाई साल तक पूरा हो जाएगा.

ऐसे पहुंच सकेंगे देवघर…

इसके अलावा याद दिला दें कि, पहले से ही महगामा से हंसडीहा के बीच सड़क का निर्माण कार्य जारी है. नई फोर लेन सड़क हंसडीहा से देवघर के चौपा मोड़ के बीच मिलेगी. इस फोरलेन सड़क से एकचरी, महगामा, हंसडीहा से ग्रीनफील्ड होते हुए लोग बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचेंगे. ऐसे में सिर्फ दो घंटे में भागलपुर से देवघर की दूरी तय की जा सकेगी. बता दें कि, एकचारी-महगामा फोरलेन सड़क पर बिहार का पहला एयरस्ट्रिप बनने की समाचार सामने आई थी, लेकिन किसी कारणवश इसे कैंसिल कर दिया गया.

Also Read: Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर

The post Bihar New Four Lane: बिहार से झारखंड जाना होगा बेहद आसान, नई फोर लेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top