Hot News

Bihar News: अब इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होगी यात्रियों के लिए व्यवस्था, शानदार है लुक

Bihar News: बिहार के लोगों को चुनावी साल में कई सौगातें दी जा रही है. इस बीच एक और मॉडर्न रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हो रहा है. इस रेलवे स्टेशन पर लोगों को एयरपोर्ट के जैसी तमाम सुविधाएं दी जायेंगी. वहीं, इस मॉडर्न रेलवे स्टेशन को बिहार के मधुबनी जिले में बनाया जा रहा है. दरअसल, देश के उत्तर दिशा के आखिरी स्टेशन जयनगर का विकास और विस्तार किया जा रहा है. इसे पूरी तरह से मॉडर्न लुक दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इसे करीब 17 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है. जिसमें यात्रियों को बेहद खास सुविधाएं दी जाएंगी.

यात्रियों की सुविधा की खास व्यवस्था

बता दें कि, 17 करोड़ रुपये से स्टेशन का विकास, जलजमाव की समस्या से निजात, यात्री ठहरने की व्यवस्था, टिकट काउंटर, विश्रामालय और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. खास बात यह है कि, यह हिंदुस्तान का उत्तर दिशा में अंतिम स्टेशन है. करीब-करीब सभी जगह के लिए यहां से ट्रेन जाती है. जिसके कारण यहां से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में पार्किंग की सुविधा से लेकर बरसात में दो-दो फीट पानी लगने की समस्या को दूर करने के लिए स्टेशन परिसर को ऊंचा किया जा रहा है.

जयनगर रेलवे स्टेशन बन रहा बेहद शानदार

जानकारी के मुताबिक, मधुबनी जिले के मुख्य दो स्टेशनों का विकास होना था. जिसके लिए मधुबनी को 20 करोड़ रुपए और जयनगर स्टेशन को 17 करोड़ रुपए दिए गए हैं. हालांकि, अब जाकर मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य हो रहा है. सुविधाओं को लेकर कहा जा रहा है कि, यहां रेलवे स्टाफ के लिए कमरे की व्यवस्था होगी. मधुबनी स्टेशन से ज्यादा बड़ा और शानदार जयनगर स्टेशन है जहां 7 पटरी लाइनें हैं. रेल गाड़ी, स्टाफ और सुरक्षा का दबाव यहां ज्यादा था और स्टेशन का नया लुक देने की कोशिश लगातार की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि, अगले साल तक काम पूरा हो जाएगा.

Also Read: Bihar Tourism: सिर्फ 1000 रुपये में धूमिए ये ऐतिहासिक जगह… रहना-खाना सब फ्री, हो जाइए तैयार

The post Bihar News: अब इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होगी यात्रियों के लिए व्यवस्था, शानदार है लुक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top