Hot News

Bihar News: आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने में अब नहीं होगी देरी, पंचायत सचिव संभालेंगे काम

Bihar News: गोपालगंज. आय, जाति, निवास समेत अन्य प्रमाणपत्र बनाने में अब देरी नहीं होगी. अब राजस्व कर्मचारियों का काम पंचायत सचिव निबटायेंगे. इससे लोगों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन करने शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रमाणपत्र बनाने को लेकर टेंशन दूर होगा. डीएम ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से वापसी तक आवेदन पत्रों की जांच का काम पंचायत सचिवों को करने का निर्देश दिया है.

पंचायत सचिव संभालेंगे काम

डीएम ने कहा है कि राजस्व कर्मचारी द्वारा सामूहिक हड़ताल पर चले जाने के कारण लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त निवास, जाति, आय समेत अन्य सेवाओं के आवेदन पत्रों की जांच नहीं होने से आवेदन पत्रों के कालबाधित होने की संभावना है. उन्होंने राजस्व कर्मचारियों के सामूहिक हड़ताल से वापस आने तक उनके स्थान पर संबंधित पंचायत सचिव को लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त निवास, जाति, आय आदि आवेदन पत्रों की जांच के लिए प्राधिकृत किया जाता है.

राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर

उल्लेखनीय है कि राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चल रहे हैं. इससे आय, जाति, निवास समेत अन्य प्रमाणपत्रों के लिए आवेदनों की जांच नहीं हो रही. इससे लोग परेशान हैं. आवेदन कर वे प्रमाणपत्र के इंतजार में हैं, पर समय से उनको प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा. इसी को देखते हुए डीएम ने पंचायत सचिवों को आवेदन पत्रों की जांच की जिम्मेदारी दी है.

Also Read: Bihar News: औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर पर पैसा लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का आरोप, घटना के बाद से आरोपी फरार

The post Bihar News: आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने में अब नहीं होगी देरी, पंचायत सचिव संभालेंगे काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top