Hot News

Bihar News: कोहरे ने फ्लाइट और एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड पर लगाई ब्रेक, कड़ाके की ठंड में घंटों परेशान रहे पैसेंजर्स

Bihar News: बिहार में कड़ाके की ठंड लोग झेल रहे. इसके साथ ही कोहरे की वजह से भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही. ऐसे में शनिवार को पटना जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. रेलवे सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद से हावड़ा जाने वाली यज्ञ गादी एक्सप्रेस पटना होते शाम में गुजरने वाली थी. देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुम्भ एक्सप्रेस का पटना पहुंचने का समय शाम 5 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 6 घंटे की देरी से चल रही थी.

ये सभी ट्रेनें भी रही लेट

इसके अलावा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस तीनों ट्रेनें 5-5 घंटे की देरी से चल रही हैं. अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल (3006 डाउन) भी करीब तीन घंटे, दिल्ली से चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे देर रही. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों की देरी के पीछे परिचालन कारण और रूट पर ट्रैफिक दबाव प्रमुख वजह है.

कई फ्लाइटें भी रही रद्द

साथ ही पिछले दो दिनों से शीतलहर और कोहरे का असर हवाई सफर पर भी पड़ रहा है. शनिवार को भी पटना एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों को जाने और आने वाली कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट आयी और गयी. इनमें अलग-अलग शहरों से आने वाली 9 फ्लाइटें और 15 अलग-अलग शहरों को जाने वाली फ्लाइटें शामिल हैं.

30 मिनट से लेकर 3 घंटे तक देरी का सामना

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को 30 मिनट से लेकर तीन घंटे तक की देरी का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक असर दिल्ली रूट पर देखने को मिला. खराब मौसम के कारण दिल्ली से आने और दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक जोड़ी फ्लाइट शनिवार को रद्द कर दी गयी. इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता से आने और जाने वाली फ्लाइट रद्द रही. अचानक फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

वैकल्पिक उड़ानों की तलाश में दिखे यात्री

कई यात्री वैकल्पिक उड़ानों की तलाश में परेशान रहे, तो कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी. शनिवार को सुबह से देर शाम तक पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ रही. लगातार फ्लाइट देर होने की वजह से प्रस्थान और आगमन हॉल में लोग अपने-अपने विमानों की जानकारी के लिए परेशान नजर आये.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में सोने के भाव में बिकेगी जमीन, इस इलाके में एक कट्ठे का रेट 5 करोड़ तक, जानिए अभी की कीमत

The post Bihar News: कोहरे ने फ्लाइट और एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड पर लगाई ब्रेक, कड़ाके की ठंड में घंटों परेशान रहे पैसेंजर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top