Hot News

Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ चार लोग गिरफ्तार

संजय कुमार अभय/ Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने एक अवैध आर्म्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हथियार बनाने वाले पुनकिश बैठा के साथ अब तक चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है. कुचायकोट के थानाध्यक्ष आलोक कुमार को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने इसुआपुर गांव में पुनकिश बैठा के घर पर रेड किया. छापेमारी के दौरान अवैध आर्म्स की फैक्ट्री को देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गये. पुलिस ने तत्काल पुनकिश बैठा को गिरफ्तार कर लिया है. उसके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में पुलिस अधिकारी जुटे हैं. पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है. बताया गया है कि वह पिछले छह माह से अपने घर पर हथियार बनाने का काम कर रहा था. अब तक किन-किन लोगों को हथियार बनाकर सप्लाई किए हैं, इसकी पूछताछ और जांच जारी है. उसके द्वारा बनाए गए आर्म्स को टीनएज युवाओं को मनमाने रेट पर बेचा गया है. पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि उसे कई लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

मनियारा के तिलक में हथियार लहराने से हुआ खुलासा

कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में आयोजित तिलक समारोह में मनीयारा गांव के हंसराज मांझी का पुत्र रिशु कुमार तथा बछराज मांझी का पुत्र विक्की कुमार द्वारा जश्न के दौरान हथियार लहराया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हथियार लहराने का यह वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ. पुलिस ने चौकीदारों से जानकारी ली. पहचान होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और तत्काल मनियारा गांव में हंसराज मांझी के घर पर छापेमारी की, जहां दोनों हथियार लहराने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान दो देसी कट्टे उसके घर के पीछे से बरामद किए गये.

सासामुसा के युवक ने बेचा था पिस्तौल

पुलिस ने जब दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया. दोनों देसी पिस्तौल सासामुसा के विजेंद्र सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह उर्फ छोटू सिंह से खरीदने की बात सामने आई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सासामुसा में छापेमारी कर बजरंगी सिंह उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ये हथियार उसी के द्वारा बेचे गए हैं तथा ये हथियार इसुआपुर गांव के पुनकिश बैठा के घर पर बनाए जाते हैं. वहीं इन्हें बेचने के लिए देता है और स्वयं भी बेचता है. इसके बाद पुलिस ने इसुआपुर में छापेमारी कर अवैध आर्म्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया.

सैकड़ों की संख्या में आर्म्स बेचने की आशंका

कुचायकोट पुलिस को मिले सफलता पूर पुलिस के वरीय अधिकारी काफी उत्साहित है. अरेस्ट किये गये आर्म्स बनाने वाले अपराधी से कड़ी पूछताछ चल रही है. पुलिस को आशंका है कि पिछले छह माह में सैकड़ों हथियार को बनाकर इलाके के मनबढ़ किश्म के युवकों को बेच चुका है. इसकी जांच चल रही है.

Also Read: Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म, लॉज के कमरे में पल्लवी की खौंफनाक कदम

The post Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ चार लोग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top