Bihar News: गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकी खाल गांव में सोमवार को एक हादसे में दो स्त्रीओं की जान चली गई. हादसा उस वक्त हुआ जब घर के लोहे के गेट में बिजली का करंट उतर आया. एक स्त्री गेट खोल रही थी, जबकि दूसरी उसे बचाने की कोशिश में खुद भी करंट की चपेट में आ गई.
दरवाजा खोलते वक्त करंट से स्त्री की मौत
दशरथ साह की पत्नी संजू देवी जब अपने घर का लोहे का गेट खोल रही थीं, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं. गेट में पहले से ही करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं था. करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई. संजू देवी के पति काम के सिलसिले में सूरत रहते हैं और वह बंकी खाल गांव अपने मायके में रहती हैं.
बचाने आई स्त्री भी चपेट में आई
संजू देवी को गेट से चिपका देख सड़क से गुजर रही एक दूसरी स्त्री, रीमा देवी मदद के लिए दौड़ीं. लेकिन गेट छूते ही वो भी करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
हादसे की सूचना मिलते ही गांव के मुखिया प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. बाद में पुलिस भी पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पूरे गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है.
Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर
Posted By: श्रीति सागर
The post Bihar News: गोपालगंज में लोहे के गेट में उतरा करंट, दरवाजा खोलते ही 2 स्त्रीओं की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

