Bihar News: गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्ष भिड़ गए और फिर मर्डर हो गया. वारदात गोपालगंज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के निंदूरा दक्षिण पट्टी गांव की है. बुधवार की देर रात एक पुराने विवाद को लेकर शादी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान धारदार हथियार से चोट लगने से अमन की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में जांच पड़ताल में जुटी है.
रुपये को लेकर था पुराना विवाद
तानकारी के अनुसार निंदूरा दक्षिण पट्टी गांव निवासी इंद्रपाल की बेटी सुनीता की बुधवार को शादी थी. बारात आने के बाद रात लगभग 11 बजे द्वारपूजा की रस्म चल रही थी. शादी में इंद्रपाल का रिश्तेदार से सुरेश निवासी बंशीयारा बाघराय जिला प्रतापगढ़ भी शामिल होने आया था. सुरेश का निंदूरा गांव के अमन से रुपये को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. शादी में सुरेश को देखकर अमन आग बबूला हो गया. दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े. मारपीट के दौरान धारदार हथियार से चोट लगने से अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
जांच में जुटी पुलिस
अमन की मौत होने से घराती व बराती सहित ग्रामीणों में खलबली मच गई. वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मयफोर्स पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई. थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रुपये के पुराने विवाद को लेकर मारपीट के दौरान अमन की मौत हो गई है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
The post Bihar News: गोपालगंज में शादी समारोह में मिले दो दुश्मन, फेरे से पहले ही हो गया मर्डर appeared first on Naya Vichar.

