Bihar News: बिहार में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां डेढ़ साल के शिशु के दो पिता दावेदार बने. यह मामला सरसी थाना के बेला चंपावती गांव का है. जब यह केस परामर्श केंद्र के पास पहुंचा तो इसके सदस्य भी हैरान हो गये. काफी जद्दोजहद के बाद इसका हल निकाला गया. परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि चंपावती की एक स्त्री की शादी उत्तर प्रदेश के एक हिंदू लड़का शरणदीप से हुई थी. उससे एक बच्चा हुआ. शिशु की उम्र जब डेढ़ साल हुई तब पत्नी अपने पति को छोड़कर पिछले साल 31 दिसंबर को अपने प्रेमी के पास चली गयी.
पति ने लगाई गुहार
पत्नी के पहले पति ने पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा से इंसाफ की गुहार लगायी. एसपी ने इस मामले को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया, जहां से सभी पक्षों को नोटिस भेजा गया. नोटिस पर सभी पक्ष उपस्थित हुए तो असली कहानी सामने आयी. स्त्री का कहना था कि उनके पति शरणदीप उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. इससे तंग आकर वह अपने शिशु को लेकर अपने प्रेमी के पास चली गयी और उससे शादी कर ली. अब वह शिशु को लेकर उसी के साथ रहेगी.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
प्रेमी बोला- बच्चा मेरा है
प्रेमी का कहना था कि उस स्त्री के साथ उसका पिछले छह साल से संबंध है. वह बच्चा भी उसी का है. लेकिन जब एसपी ने कडाई से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की ने न तो पहले पति को तलाक दी है और न ही दूसरे लड़के से उसकी शादी हुई है. प्रेमी ने प्रेमिका के साथ रहने के लिए शादी की मनगढंत कहानी रची थी. पूछताछ के दौरान जब प्रेमी से पूछा गया कि जब दो माह पहले शादी हुई तो डेढ़ साल का बच्चा कैसे हो गया. इसका सवाल का उसके पास कोई माकूल जवाब नहीं था. जबकि पहले पति ने शरणदीप ने गुजरात के एक अस्पताल का कागज दिखाया,जहां शिशु का जन्म हुआ था.
शिशु को मिला असली पिता
शरणदीप अपनी पत्नी के साथ वहां मजदूरी करता था. तब एसपी ने कहा कि स्त्री को अगर प्रेमी के साथ रहना है तो रहे, लेकिन बच्चा अपने पिता शरणदीप के साथ ही रहेगा. तब उसका प्रेमी भी स्त्री को यह कहते हुए छोड़कर चला गया कि जब बच्चा बाप के पास रहेगा तो उसकी मां भी उसी के साथ रहेगी. इसके बाद स्त्री भी अपने पति शरणदीप के साथ जाने के लिए राजी हो गयी.इस तरह परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर बच्चा को उसका असली पिता मिल गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में कन्हैया कुमार की एंट्री, पप्पू यादव के बयान से बढ़ सकती है RJD की टेंशन
The post Bihar News: डेढ़ साल के शिशु पर दो पिता ने ठोका दावा, पत्नी ने खोला राज तो सब रह गए हैरान appeared first on Naya Vichar.
