Hot News

Bihar News: थानेदार से लेकर सीओ तक की रिपोर्ट सरकार को जा रही है, कोई बचेगा नहीं – गृहमंत्री सम्राट चौधरी

Bihar News: तारापुर में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के गृह मंत्री ने कहा कि अब समय बदल चुका है और टेक्नोलॉजी के दौर में कोई भी गलत काम छिपा नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि 90 के दशक में अगर कोई ग्रेजुएट हो जाता था तो बड़ी बात मानी जाती थी, लेकिन आज के समय में अगर कोई मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा नहीं है तो उसे इंटेलेक्चुअल नहीं माना जाता.

टेक्नोलॉजी का युग

गृह मंत्री ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली से कुछ बोलते हैं तो पांच मिनट में रामपुर चौक तक उसकी जानकारी पहुंच जाती है. टेक्नोलॉजी ने व्यवस्था को पारदर्शी बना दिया है और इसी का फायदा प्रशासन उठा रही है.

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, मैं गृह मंत्री हूं सबका इलाज करता हूं और सब रिपोर्ट भी रखता हूं. कौन कहां गड़बड़ कर रहा है, सब पता है. समय का इंतजार करिए, एक-एक आदमी को अंदर डालूंगा.

थानेदार, वीडिओ और सीओ को चेतावनी

गृह मंत्री ने आगे कहा कि थानेदार, वीडियो और सीओ – जो भी गड़बड़ी करेगा, उसकी रिपोर्ट प्रशासन को जाना शुरू हो चुकी है. कोई बचने वाला नहीं है, क्योंकि जनता पहले ब्लॉक और थाना में जाती है. अब व्यवस्था को और दुरुस्त करूंगा.

नेतृत्व करते हुए 27 साल

अपने नेतृत्वक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब पहली बार तारापुर की जनता ने उनकी माता को चुनाव जिताया था, तभी वे मंत्री बने थे. मैं तारापुर को कभी नहीं भूलूंगा. बिहार की नेतृत्व करते हुए अब 27 साल हो गए हैं. एक-एक समस्या को समझता हूं. मुझे गर्व है कि मैं तारापुर का बेटा हूं.

अंत में उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे.

Also Read: Bihar Politics: तेजस्वी बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी बोलीं- कठपुतली बने शहजादा की ताजपोशी मुबारक

The post Bihar News: थानेदार से लेकर सीओ तक की रिपोर्ट प्रशासन को जा रही है, कोई बचेगा नहीं – गृहमंत्री सम्राट चौधरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top