Hot News

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले आ धमकी पुलिस और फिर जो हुआ…

Bihar News: सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की समाचार सामने आई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार से पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी मिली है कि मृतका के ससुराल वाले रात के अंधेरे में जल्दी-जल्दी शव का दाह संस्कार कर रहे थे. जैसे ही सोनवर्षा कचहरी पुलिस को सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका का नाम आंचल कुमारी (21) है. वह अमरपुर गांव वार्ड 03 की निवासी थी. मृतका के पति का नाम मिथलेश कुमार उर्फ उजरा है.

मौके से फरार ससुराल वाले

जानकारी के अनुसार पुलिस को देखते ही मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मृतका का शव अमरपुर गांव के रामकुमार ठाकुर के खेत से गुरुवार देर रात बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका के माता-पिता दूसरे प्रांत में रहते हैं. मृतका के पति सलून चलाते हैं और इसी से परिवार का पालन-पोषण होता है. गुरुवार रात उसकी संदिग्ध मौत हो गई. जिसके बाद ससुराल वाले रात के अंधेरे में उसका दाह संस्कार करने लगे. ग्रामीणों को जैसे ही इसकी समाचार लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचते ही ससुराल वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने जब्त किया शव

सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतका के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: Turkey Azerbaijan Boycott: आतंक के समर्थकों को…तुर्किए और अजरबैजान पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

The post Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले आ धमकी पुलिस और फिर जो हुआ… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top