Hot News

Bihar News: पटना में भीषण आग, धूं-धूं कर जली प्लास्टिक फैक्ट्री, 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Bihar News: शनिवार की सुबह पटना में भीषण आग के कारण हड़कंप मच गया. पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके के करमलीचक में एनएच 30 के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसके बाद काबू पाने के लिए एक के बाद एक 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

हाइड्रोलिक दमकल की टीम मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक, एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर प्लास्टिक फैक्ट्री चलाई जा रही थी. आग की लपटों को बढ़ता देख उसे बुझाने के लिए पटना से हाइड्रोलिक दमकल को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. स्थानीय लोगों का कहना था कि प्लास्टिक जलने के कारण काला धुआं काफी दूर से ही नजर आने की वजह से लोगों को आग लगने के बारे में पता चला.

आग लगने की यह थी वजह

मौके पर पहुंचे एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इसमें किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पूरी तरह से आग बुझा लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ढाबा के मालिक हिमांशु राज ने बताया कि बगल के भवन में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री वर्षों से चल रही है. प्लास्टिक के दानों से कुर्सी और अन्य सामान बनाया जाता है. आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी कि कारखाना पूरी तरह से जल गया.

घटना में कोई भी हताहत नहीं

इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कारखाना में 10 से 12 मजदूर काम करते थे. वे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. आग पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर में भी पहुंच जाने के कारण नुकसान हुआ है. मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई. आगलगी में हुए नुकसान का आकलन बाद में हो सकेगा.

Also Read: Bihar News: पटना में सरस्वती पूजा पर कड़ा पहरा, बिना लाइसेंस पंडाल लगाया तो खैर नहीं, विसर्जन के लिए भी बदले नियम!

The post Bihar News: पटना में भीषण आग, धूं-धूं कर जली प्लास्टिक फैक्ट्री, 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top