Hot News

Bihar News: बगहा में आपसी विवाद बना हिंसक, मां-बेटे पर कई लोगों ने किया जानलेवा हमला

Bihar News: बिहार के बगहा में सोमवार को एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद में कुछ लोगों ने मां-बेटे को भाला मारकर घायल कर दिया. घटना में घायल तूफानी यादव ने बताया कि उसी गांव के मंगल यादव जो चौतरवा थाने के चौकीदार भी हैं, ने अपने साथी नीतीश यादव, शुभ नारायण यादव, मन्नू यादव के साथ मिलकर उन पर भाला से हमला कर दिया. इस घटना में उनकी मां लीलावती देवी बुरी तरह घायल हो गईं. यह घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के हरदी नरवा गांव की है.

छज्जे को लेकर हुआ विवाद

घायल तूफानी चौधरी ने बताया कि चौकीदार मंगल यादव अपने घर का छज्जा उनकी जमीन की तरफ बढ़ा रहा था. इसको लेकर पंचायत भी हो चुकी थी, इसके बावजूद मंगल यादव कुछ सुनने को तैयार नहीं था. सोमवार की सुबह वह उनकी जमीन पर छज्जा बना रहा था और जब उसे रोका गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया. जिसके बाद दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुए इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना चौतरवा थाने की पुलिस को दी गई.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां घायल तूफानी यादव और उसकी मां लीलावती देवी को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने घायलों का इलाज किया.

Also Read : बिहार के इन 5 स्टेशनों पर जल्द मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, 1555 करोड़ रुपये से हो रहा काम

पुलिस कर रही जांच

डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इलाज के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं चौतरवा थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस इस मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read : Bihar Crime: पुलिस लिखे गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद, कार छोड़ फरार हुआ ड्राइवर

The post Bihar News: बगहा में आपसी विवाद बना हिंसक, मां-बेटे पर कई लोगों ने किया जानलेवा हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top