Hot News

Bihar News: बिहार के अस्पतालों में खोले जाएंगे मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट, नवजात शिशु और उनकी माताओं को मिलेगी ये सुविधाएं

Bihar News: बिहार में नवजात मृत्यु दर पर अंकुश लगाने की कोशिश में प्रशासन ने एक अच्छी पहल की है. अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट शुरू किए जाएंगे. इसको लेकर खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए राज्य के 13 जिलों के 15 अनुमंडलीय अस्पतालों में मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है कि नवजात मृत्यु दर में कमी लायी जाए. उन्होंने बताया कि मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट नवजात और माताओं के लिए एक विशेष देखभाल केंद्र है, जहां उच्च जोखिम वाले शिशुओं को समग्र इलाज की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. 

इन यूनिटों में बीमार नवजातों के साथ माता को भी रखने का प्रावधान किया गया है. यह पद्धति जीरो सेपरेशन कहलाती है, जिससे माताओं एवं शिशुओं के बीच बेहतर जुड़ाव होता है. साथ ही शिशु को निरंतर गर्माहट, देखभाल एवं स्तनपान का लाभ मिल पाता है. 

इन अनुमंडलीय अस्पतालों में शुरू होगा यूनिट  

स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट में शेरघाटी, फारबिसगंज, बनमनखी, सोनपुर, डुमरांव, हथुआ, नवगछिया, बरसोई, बाद, तारापुर, बगहा, दलसिंहसराय, रोसड़ा, राजगीर एवं हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल शामिल हैं. इन मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट में इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य जरूरी संसाधनों को सुचारू रूप से संचालित करने में तेजी लायी जा रही है.

मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट के लाभ

मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट (MNCU) एक ऐसी सुविधा है, जो नवजात शिशु और उनकी माताओं की देखभाल के लिए प्रदान की जाती है. इसके कई महत्वपूर्ण लाभ होते हैं- 

  1. नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा 
  2. माताओं की बेहतर देखभाल 
  3. अर्ली डिटेक्शन और ट्रीटमेंट 
  4. नवजात शिशु के लिए वेंटिलेटरी सपोर्ट
  5. प्रीटर्म और कम वजन वाले शिशुओं के लिए विशेष देखभाल 
  6. संक्रमण से सुरक्षा 

ALSO READ: Bihar Budget Session: पुलिस पर हमले और हत्या के मुद्दों पर एक बार फिर आमना-सामना, बजट सत्र के 11वें दिन भी हंगामे के आसार

The post Bihar News: बिहार के अस्पतालों में खोले जाएंगे मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट, नवजात शिशु और उनकी माताओं को मिलेगी ये सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top