Bihar News: बिहार में आज से नया सिस्टम लागू हो गया है. अब हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को अफसर और आम लोग फेस टू फेस बातचीत करेंगे. आम लोग अपने प्रॉब्लम्स को अफसर के सामने रखेंगे, जिसका जल्द से जल्द सॉल्यूशन भी किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज से हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा शनिवार को ही की थी.
इसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया था. साथ ही सभी प्रशासनी ऑफिस में आम जनता के प्रॉब्लम्स सुनने के लिए दिन और समय तय कर दिया गया था. इस दौरान सभी प्रशासनी ऑफिस में आने वाले लोगों के लिए जरूरी फैसिलिटी (जैसे- पीने के लिए पानी, बैठने की जगह, टॉयलेट) रहेगी.
इन ऑफिस में अफसर से मिल सकेंगे लोग
यह बैठक हर हफ्ते में सोमवार और शुक्रवार को होगी. इसमें ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य के सभी ऑफिस में आम लोग संबंधित पदाधिकारी से उनके वर्क प्लेस या ऑफिस में मिलकर अपनी प्रॉब्लम्स बता सकेंगे.
क्या होगी पूरी प्रक्रिया?
पूरी प्रक्रिया को लेकर बताया गया कि अधिकारियों से मिलने के लिए आने वाले लोगों से मिली शिकायतों को शिकायत रजिस्टर में नोट किया जाएगा. इसके साथ ही उनसे मिली सभी शिकायतों के निपटारे की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी.
यह सुविधा भी लोगों को मिलेगी
अगर ऐसा कंडीशन होता है कि अफसर किसी जरूरी कारण से सोमवार और शुक्रवार को ऑफिस में नहीं रह पाते हैं तो उनकी जगह कोई ऑथोराइज्ड अधिकारी लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे.
अधिकारी से मिलने के लिए बनवाना होगा पास
सचिवालय में अधिकारियों से मिलने के लिए सभी मेन एंट्री पर गेट पास बनवाना होगा. विभाग के अपर मुख्य सचिव से लोग सोमवार को दोपहर चार बजे से पांच बजे तक मिल सकेंगे. जबकि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मुलाकात की जा सकेगी.
Also Read: Bomb Threat: हैलो… ट्रेन की बोगी में बम रखा है! तेजस राजधानी एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी के बाद दिल्ली की इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट
The post Bihar News: बिहार में आज अफसर और आम लोगों की फेस टू फेस होगी बात, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.