Hot News

Bihar News: बिहार में घर से मिली चौकीदार की लाश, गले में बंधी हुई थी रस्सी, जानिये क्या है मामला

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चौकीदार की लाश संदिग्ध स्थिति में बरामद की गई. मामला जिले के गायघाट थाना इलाके के गायघाट गांव की है. आज मंगलवार की सुबह चौकीदार की लाश उसके घर से मिली. चौकीदार की पहचान रमेश सिंह के रूप में हुई है. रमेश सिंह बेनीबाद थाना इलाके के सुस्ता चट्टी में कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक, अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर रमेश सिंह बहाल हुए थे.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बारे में बताया गया कि चौकीदार रमेश सिंह के गले में रस्सी बंधी थी और शव चौकी पर था. चौकीदार का चेहरा काला पड़ गया था. साथ ही उसकी जीभ निकली हुई थी. घटना को लेकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है. यह संभावना जताई जा रही है कि चौकीदार रमेश सिंह की मौत दो दिन पहले हुई थी. ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि रविवार को लोगों ने उसे बाहर टहलते हुए देखा था.

एक साल पहले हुआ था मां का निधन

जानकारी के मुताबिक, चौकीदार रमेश सिंह की मां की मौत एक साल पहले हुई थी. उसकी पत्नी नीतू कुमारी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. जिसकी वजह से वह अकेले ही घर में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी दो दिनों से फोन कर रही थी. लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिलने के कारण उन्हें शक हुआ. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जांच के क्रम में पुलिस चौकीदार के घर पहुंची, जहां बरामदे में शव पड़ा हुआ था.

पूरी घटना की जांच में जुटी पुलिस

चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच भेजा गया. चौकीदार रमेश सिंह का शव मिलने के बाद परिजनों की तरफ से हत्या की आशंका जताई गई है. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले में फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है.

Also Read: New Four Lane In Bihar: खुशसमाचारी! बिहार के इन दो फोरलेन हाइवे का काम जल्द होगा शुरू, बस मिलने वाली है मंजूरी

The post Bihar News: बिहार में घर से मिली चौकीदार की लाश, गले में बंधी हुई थी रस्सी, जानिये क्या है मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top