Hot News

Bihar News: बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को क्यों मिला सर्विस एक्सटेंशन? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया

Bihar News: बिहार के डायल 112 ड्राइवरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया. उन्हें एक साल का सर्विस एक्सटेंशन दिया गया. इसकी वजह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने यह बताई कि ERSS (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) को लेकर 4426 पदों पर नियुक्ति होने वाली है. इसमें 3418 ड्राइवर सिपाही और 1009 ड्राइवर हवलदार शामिल हैं.

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि अलग-अलग पदों पर भर्ती का प्रोसेस जारी है. लेकिन ड्राइवर के पदों पर नई भर्ती और ट्रेनिंग में काफी समय लगने वाला है. अगर इस बीच सेवा देने वाले ड्राइवरों का समय खत्म हो जाता, तो डायल 112 सेवा पर सीधा असर पड़ेगा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम बढ़ सकता था. ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन, दानापुर के जरिए लिए गए ड्राइवरों को एक साल का सर्विस एक्सटेंशन दिया गया. साथ ही उनकी सैलेरी भी 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई.

सर्विस एक्सटेंशन में कितने रुपए खर्च का अनुमान?

सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि ड्राइवरों को पहले 25 हजार रुपए सैलेरी मिलती थी. अब 30 हजार रुपए कर दी गई है. इसके अलावा 4000 रुपए वर्दी भत्ता (Uniform Allowance) भी दिया जाएगा. एक साल के सर्विस एक्सटेंशन पर लगभग 161 करोड़ 11 लाख 84 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है.

प्रशासन का फैसला लॉन्ग टर्म योजना का हिस्सा

बिहार प्रशासन के फैसले को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि यह फैसला केवल तात्कालिक व्यवस्था (Improvised Arrangement) नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की लॉन्ग टर्म योजना का हिस्सा है. इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि आम लोगों को इमरजेंसी के वक्त पुलिस सहायता समय से मिलता रहे और 112 सेवा की किसी भी हाल में प्रभावित नहीं हो.

Also Read: Bihar Politics: कांग्रेस ने विधायकों को बुलाया दिल्ली, बड़ी बैठक में राहुल-खरगे रहेंगे मौजूद, किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

The post Bihar News: बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को क्यों मिला सर्विस एक्सटेंशन? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top