Hot News

Bihar News: बिहार सरकार करने जा रही है 19 जिलों के 51 PHC में बड़ा बदलाव, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं

Bihar News: पटना. बिहार के 19 जिलों के 51 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में पॉली क्लीनिक खोलने की तैयारी है. नेशनल शहरी हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) के तहत पॉली क्लीनिक का संचालन किया जाएगा. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है. इसका संचालन लोक निजी भागीदीरी (पीपीपी) के माध्यम से होगा. राज्य के 19 जिलों में चलने वाले शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पॉली क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को इलाज की कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी.

इन जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों का चयन

विभागीय जानकारी के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस बाबत संबंधित जिलों के सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को निर्देश भेजा है. जिलों को निर्देश दिया गया है कि इस कार्य के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को संबंधित एजेंसी के साथ अलग से कोई एकरारनामा नहीं किया जाना है. जिन जिलों में पॉली क्लीनिकों का संचालन किया जाना है, उनमें गया, नालंदा, पटना, रोहतास, दरभंगा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, सारण और सहरसा जिले शामिल हैं.

निजी हाथों में बेहतर संचालन की उम्मीद

बिहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल अस्पताल बन कर रह गये हैं. प्रशासन अब इन अस्पतलों को निजी हाथों में सौंपकर इसे बेहतर संचालन का प्रयास कर रही है. पहले चरण में 19 जिलों के 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को निजी हाथों में सौंपा जायेगा. इस योजना की सफलता देखकर आगे कदम उठाया जायेगा. प्रशासन ने जिन 51 स्वास्थ्य केंद्रों को निजी भागीदारी से चलाने का फैसला किया है, उनके के पास बेहतर आधारभूत संरचनाएं मौजूद हैं. प्रशासन इन केंद्रों की उपयोगिता बढ़ाने का प्रयास कर रही है.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post Bihar News: बिहार प्रशासन करने जा रही है 19 जिलों के 51 PHC में बड़ा बदलाव, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top