Hot News

Bihar News: भागकर जीजा के घर पटना पहुंची साली, शादी से 4 दिन पहले हुई रहस्यमयी मौत

Bihar News: पटना में एक लड़की की मौत रहस्यमयी तरीके से हो गयी. धनरुआ थाना क्षेत्र का मामला है जहां एक किराये के मकान में 17 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया. लड़की की शादी तय हो चुकी थी. 30 अप्रैल को बारात आने वाली थी. वो घर से फरार होकर अपने जीजा के घर पहुंची थी. लेकिन अचानक समाचार आयी की युवती की मौत हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, युवती की मां ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

पटना में जीजा के घर में मिला साली का शव

पटना के धनरूआ थाना के दमड़ीचक गांव के पास राधेश्याम नगर में किराये के एक मकान में युवती का शव मिला. युवती का शव उसके जीजा के यहां से बरामद हुआ. किराये के जिस मकान में युवती का जीजा रहता था, उसी में उसकी लाश मिली. शनिवार की शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करके मामले की जांच में जुटी.

ALSO READ: बिहार-झारखंड के ज्वेलरी शॉप में होने वाली थी बड़ी लूट, 4 जिलों में हो चुकी थी रेकी, 10 बदमाश गिरफ्तार

कमरे के बाहर बरामदे पर पड़ी थी लाश

सूचना पाकर युवती की मां और भाई मौके पर पहुंचे. पुलिस को बताया कि युवती की शादी 30 अप्रैल को बिहटा में होने वाली थी. जहानाबाद के काको थाना स्थित पैगंबरपुर की निवासी 17 साल की डिम्पल पिछले कुछ दिनों से अपने जीजा के ही पास रहने आ गयी थी. राधेश्याम नगर में उसका जीजा रहता है. शनिवार की शाम को अचानक शोर हुआ कि युवती का शव कमरे के बाहर बरामदे पर पड़ा है और घर में कोई नहीं है.

घर से भागी थी युवती, दामाद पर हत्या का आरोप

जब शव मिलने की समाचार फैली तो मसौढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची. इसकी सूचना धनरूआ पुलिस को दी गयी. एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि युवती घर से भागकर अपने जीजा के यहां आयी थी. किराये के मकान में दोनों रह रहे थे. मृतका की मां ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि लिखित आवेदन अबतक नहीं मिला है.

The post Bihar News: भागकर जीजा के घर पटना पहुंची साली, शादी से 4 दिन पहले हुई रहस्यमयी मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top