Hot News

Bihar News: मधेपुरा में दो बेटियों के साथ मां ने जहर खाकर किया सुसाइड, पति से विवाद के बाद उठाया खौंफनाक कदम

Bihar News: मधेपुरा से बहुत ही दुखद समाचार सामने आ रही है. जहां पर घरेलू कलह ने एक परिवार को खत्म कर दिया. पति से विवाद होने के कुछ देर बाद एक स्त्री ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी. यह घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोडीह वार्ड तीन की है. मृतक बेलोडीह वार्ड नंबर चार निवासी राजेश राम की पत्नी चंदन देवी (26), राजकुमारी (5), रागिनी (3) है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली, रविवार की रात जब पति मजदूरी कर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली.

पति से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आहत होकर चंदन देवी ने आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया. उसने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया. इसके बाद वह खेत में गेहूं काटने के लिए चली गई. खेत में जब चक्कर आने लगा तो वह घर लौट गई. स्थानीय लोगों ने कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी ने कभी यह अंदेशा नहीं लगाया था कि यह विवाद इतना बढ़ जाएगा. एक साथ तीन जिंदगियों के इस असमय अंत ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना की पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: Bihar Crime: मुंह बांधकर गले व चेहरे पर किया कई वार, पति ने की बेरहमी से पत्नी की हत्या

The post Bihar News: मधेपुरा में दो बेटियों के साथ मां ने जहर खाकर किया सुसाइड, पति से विवाद के बाद उठाया खौंफनाक कदम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top