Hot News

Bihar News : रात दो बजे घर में घुसे 15 से ज्यादा अपराधी, महिला को मारी गोली

Bihar News : जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत पहल बीघा गांव में बीते रात लगभग 2 बजे 15 से 20 की संख्या में हथियारों से लैस होकर अपराधियों ने एक घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान बिगहा गांव की स्त्री स्नेह लता को गोली मार दी गई है, जिसके बाद घायल स्त्री के परिजनों ने स्त्री को पहले काको प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल स्त्री को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया.

घायल स्त्री पीएमसीएच रेफर

सदर अस्पताल में भी घायल स्त्री की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस मामले में घायल स्त्री के परिजनों ने बताया कि लूटपाट की नियत से रात के लगभग 2 बजे अचानक से 15 से 20 की संख्या में अपराधी घर में घुस गए और लूटपाट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग भी करने लगे. जिसमें घर की स्त्री सदस्य स्नेहलता को गोली लगी है. हथियारबंद अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. साथ ही घर में रखे पैसे एवं जेवरात भी लूटकर चले गए. इनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है.

घटना के पीछे आपसी विवाद मुख्य कारण

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कुछ अपराधियों की पहचान हुई है. वहीं, इस घटना के बाद काको थाना अध्यक्ष ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए बताया कि गांव में ही कुछ लोगों से इन लोगों का पुराना जमीनी विवाद चलता आ रहा था और उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

The post Bihar News : रात दो बजे घर में घुसे 15 से ज्यादा अपराधी, स्त्री को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top