Hot News

Bihar News: वकील से बदतमीजी अरवल एसपी को पड़ा भारी, गिरफ्तारी का वारंट जारी 

Bihar News: बिहार के अरवल जिले के एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू परेशानी में पड़ गए हैं. एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू को अधिवक्ता से बदतमीजी और गाली-गलौज करना भारी पड़ गया है और इसी के साथ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया. बता दें कि, यह आदेश केस नंबर सी-113/2023 की सुनवाई के बाद किशनगंज सीजेएम कोर्ट की ओर से जारी किया गया है.

अधिवक्ता के साथ की बदतमीजी

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि, किशनगंज व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता छविलाल सिंह के द्वारा तत्कालीन एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के खिलाफ 10 फरवरी 2023 को सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर शिकायत की थी. जिसके बाद सीजेएम कोर्ट की ओर से सुनवाई की गई और यह फैसला लिया गया. यह भी बताया गया कि, परिवादी अधिवक्ता छविलाल सिंह द्वारा दायर वाद के अनुसार 8 फरवरी 2023 को तत्कालीन एसपी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया था. यहां एसपी ने उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की. इसके ठीक एक दिन बाद यानी कि 9 फरवरी 2023 को एसपी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था.   

एसपी को मामले की जानकारी नहीं

जिसके बाद अब किशनगंज के वर्तमान एसपी सागर कुमार की माने तो, सीजेएम कोर्ट की ओर से तत्कालीन एसपी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी जमानतीय वारंट को लेकर कार्रवाई कराने का आदेश सदर थानाध्यक्ष को दिया है. हालांकि, समाचार की माने तो, अरवल जिले में तैनात किशनगंज के तत्कालीन एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के मुताबिक, उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है. इतना ही नहीं, गिरफ्तारी का वारंट जारी होने को लेकर भी जानकारी नहीं मिली है.   

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार के 52% परिवार जमीन आवंटन के योग्य नहीं! सर्वेक्षण में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

The post Bihar News: वकील से बदतमीजी अरवल एसपी को पड़ा भारी, गिरफ्तारी का वारंट जारी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top