Hot News

Bihar News: सदर अस्पताल पहुंचे कैमूर DM, अब अनुपस्थित कर्मियों पर कसेगा शिकंजा

Bihar News: कैमूर के नवनियुक्त जिलाधिकारी सुनील कुमार ने पदभार संभालने के दूसरे ही दिन बुधवार को भभुआ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. सुबह 9:15 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर हो गई.

गायब मिला डिस्प्ले बोर्ड

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले अस्पताल का डिस्प्ले बोर्ड ही गायब मिला. कर्मचारियों ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड पहले लगा था, लेकिन अब वह खराब होकर हटा दिया गया है. इसी तरह, जब डॉक्टरों का रोस्टर मांगा गया, तो वह तत्काल उपलब्ध नहीं कराया जा सका. काफी देर बाद डीएस कार्यालय से मंगवाकर रोस्टर प्रस्तुत किया गया.

उपस्थिति रजिस्टर में मिली गड़बड़ी

DM ने जब कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. कई कर्मचारी मौके से गैरमौजूद मिले, जबकि कुछ कर्मचारियों की उपस्थिति पहले से ही 10 दिनों तक दर्ज पाई गई थी. इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाए.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

सिविल सर्जन को दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को कड़ी फटकार लगाई और सभी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधारने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है. अस्पताल की व्यवस्था आम जनता से जुड़ी है, इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएम सुनील कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Police: इन पुलिस अधिकारियों की खंगाली जा रही डिटेल्स, डीआईजी के फरमान से हड़कंप

The post Bihar News: सदर अस्पताल पहुंचे कैमूर DM, अब अनुपस्थित कर्मियों पर कसेगा शिकंजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top