Hot News

Bihar Police Admit Card OUT: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

Bihar Police Admit Card OUT: बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) ने इस संबंध में 19 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी. अब जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें Bihar Police का एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘Download e-Admit Card (Advt. No. 01/2025)’ पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा, वहां ‘Download 01/25 Written Exam Admit Card’ लिंक चुनें.
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी/मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट करें.

परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट की जानकारी

बिहार पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच होगा. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान परीक्षा बिहार के 38 जिलों में विभिन्न केंद्रों पर होगी. परीक्षा की तारीखें हैं — 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025.

हर परीक्षा दिन में 2.5 से 3 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है. इस हिसाब से इस भर्ती प्रक्रिया में कुल लगभग 17 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक ही मिलेगा.

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 6,717 पद स्त्रीओं के लिए आरक्षित हैं. यह संख्या अब तक की सबसे बड़ी कांस्टेबल भर्ती में से एक मानी जा रही है.

Also Read: इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम

Also Read: Success Story: नक्सली इलाका बना तैयारी का अड्डा, गोलियों की गूंज के बीच क्रैक किया UPSC

The post Bihar Police Admit Card OUT: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top