Hot News

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन में CM फेस पर नहीं हुआ कोई निर्णय, बैठक के बाद भी अटका मामला, RJD ने क्या कहा

Bihar Politics: लालू यादव समेत आरजेडी के सभी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में प्रशासन बनाने की बात कह रहे हैं. लेकिन इंडी गठबंधन ने ऑफिसियल तौर पर इस पर कुछ भी नहीं कहा है. इस मसले पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारे गठबंधन में 5 दल हैं. सभी दल के नेता आने वाले दिनों में इस पर बैठक करेंगे. इस बैठक में तय होगा कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा?

क्या बोले झा

कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने बताया कि 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक है. इसमें गठबंधन के सभी बड़े नेता भाग लेंगे. इस बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, को-ऑर्डिनेशन कमेटी और सीएम फेस पर फैसला हो सकता है. उनसे जब पूछा गया कि राजद ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस पर झा ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि सीएम उसका हो, लेकिन अभी तक महागठबंधन में शामिल दलों ने इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

राजद प्रवक्ता बोले- तेजस्वी ही बनेंगे सीएम

मदन मोहन झा के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस हैं. प्रदेश कि 14 करोड़ जनता उनको आशीर्वाद देकर सीएम बनाने का मन बना चुकी है. कौन नेता और पार्टी क्या कह रही है यह नहीं देख रहे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post Bihar Politics: इंडिया गठबंधन में CM फेस पर नहीं हुआ कोई निर्णय, बैठक के बाद भी अटका मामला, RJD ने क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top